31 March 2022 Current Affairs in Hindi | Daily Current Affairs in Hindi
We bring in 31 March 2022 Current Affairs in Hindi latest updated News analysis, which will guide you always to be number one. Important points are very helpful for your Competitive Examination like as. SSC, SSC CGL.RRB.Banking etc.
Q1. हाल में एनएबीएच का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया ?
Ans:- गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति महेश वर्मा को ‘अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड’ (एनएबीएच) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनएबीएच, भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक अंग है और यह स्वास्थ्य सेवा संगठनों के प्रत्यायन और प्रमाणन का काम करता है। डॉ वर्मा को पद्मश्री और डॉ बी. सी. रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ वर्मा वर्तमान में दिल्ली के गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति और मौलाना आजाद दंत चिकित्सा संस्थान में ‘प्रोफेसर एमेरिटस’ हैं।
NABH का फुल फॉर्म है :- National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers.
Q2. देश में सबसे बड़ा मशरूम और नींबू उत्पादक राज्य कौन है ?
Ans:- ओडिशा देश का सबसे बड़ा नींबू और मशरूम उत्पादक राज्य है। ओडिशा मशरूम और नींबू के उत्पादन में देश का नंबर 1 राज्य बन गया है। इसके अलावा बैंगन उत्पादन में ओडिशा दूसरे स्थान पर है। यह धान उत्पादन में देश का चौथा शीर्ष अधिशेष राज्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ओडिशा विभिन्न देशों को 700 मीट्रिक टन चावल विभिन्न देशों को निर्यात कर रहा है
उड़ीसा की राजधानी:- भुवनेश्वर
उड़ीसा के मुख्यमंत्री :- नविन पटनायक
उड़ीसा के राज्यपाल :- गनेशी लाल
Q3. 1st April को ही क्यों अप्रैल फूल डे मनाया जाता है ?
Ans:- अप्रैल फूल के पीछे की कहानी किसी को नहीं पता है लेकिन इस दिन की शुरुआत 1582 में हुई थी जब फ्रांस जुलियन कैलेंडर से जॉर्जीयन कैलेंडर पर शिफ्ट हुआ। इस दिन को तब मनाया जाने लगा जब पोप ग्रेगरी XIII ने ग्रेगोरियन कैलेंडर पेश किया और पुष्टि की कि नया कैलेंडर एक जनवरी से शुरू होगा। जबकि इससे पहले नए साल को मार्च के आखिर में मनाया जाता था।
Related Post.
- 25 March 2022 Current Affairs in Hindi | 25 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 26 March 2022 Current Affairs in Hindi | 26 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 27 March 2022 Current Affairs in Hindi | 27 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 28 March 2022 Current Affairs in Hindi | 28 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- करंट अफेयर्स और समसामयिक घटनाक्रम -29 March 2022 Current Affairs
- 30 March 2022 Current Affairs in Hindi | 30 मार्च 2022 करंट अफेयर्स