30 March 2022 Current Affairs in Hindi |Daily Current Affairs
Current affairs 30 March 2022 Current Affairs in Hindi‘s latest updated News analysis, which will guide you always to be number one. Important points are very helpful for your Competitive Examination like as. SSC, SSC CGL.RRB.Banking etc.
Q1.मतुआ धर्म महा मेला का आयोजन कहां हुई ?
Ans:- मतुआ धर्म महा मेला का आयोजन पश्चिम बंगाल में हुआ , जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा हुआ . बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में मतुआ समुदाय की प्रख्यात हस्ति श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 जयंती पर आयोजित ‘ मतुआ धर्म महा मेला’ को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया . ठाकुर ने स्वतंत्रता से पहले अविभाजित बंगाल में अपना पूरा जीवन वंचितों, दबे कुचले लोगों की बेहतरी के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा अब के बांग्लादेश स्थित ओरकांडी में वर्ष 1860 में शुरू सामाजिक और धार्मिक आंदोलन से मतुआ धर्म की स्थापना हुई।
Q2. हाल में विस्तारा एयरलाइन्स ने अपने विमान के उपकरणों की जांच के लिए किसके साथ करार किया है ?
Ans:- विस्तारा एयरलाइन ने अपने विमानों में आपातकालीन उपकरणों को शीघ्र स्कैन करने के लिए ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (आरएफआईडी) तकनीक लगाने के लिए आयरलैंड की कंपनी एएसडी के साथ करार किया है।
आरएफआईडी प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से मिनटों में विमान का स्कैन किया जा सकता है।यह पहली भारतीय विमानन कंपनी है जो अपने विमानों की जांच के लिए आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।
Q3. कांग्रेस पार्टी ने गुजरात महिला कांग्रेस अध्यक्ष किसे नियुक्त किया ?
Ans:- कांग्रेस ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर जेनी थुम्मर को नियुक्त किया। थुम्मर ने गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गायत्रीबा वाघेला का स्थान लिया है।
Q4. ऑस्कर अवार्ड्स 2022 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला ?
Ans:- लॉस एंजिलिस के मशहूर लेखक हारुकी मुराकामी की लघु कथा पर आधारित निर्देशक यूसुके हमागुची की जापानी भाषा की फिल्म ‘ड्राइव माय कार’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Q5. राष्ट्रीय जल पुरस्कार किस क्षेत्र में अभूतपूर्ण कार्य के लिए दिया जाता है ?
Ans:- राष्ट्रीय जल पुरस्कार विभिन्न राज्यों, जिलों, पंचायत और स्कूलों को जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जाता है . साल 2022 के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा दिया गया .
Q6. सरकार ने गश्ती पोत के लिए किसके साथ करार किया है ?
Ans:- रक्षा मंत्रालय ने तटरक्षक बल के लिए उच्च-गति वाले आठ गश्ती पोत के निर्माण के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के साथ 473 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
Q7. राजस्थानी स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
Ans:-राजस्थान स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है . क्योकि इसी दिन 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर ‘वृहत्तर राजस्थान संघ’ बना। इस दिन को राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छाशक्ति और बलिदान को नमन किया जाता है। राजस्थान दिवस को ही राजस्थान स्थापना दिवस भी कहते हैं।
Related post.
- समय दुरी और चाल से सम्बंधित प्रश्नावली
- 25 March 2022 Current Affairs in Hindi | 25 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 26 March 2022 Current Affairs in Hindi | 26 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 27 March 2022 Current Affairs in Hindi | 27 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 28 March 2022 Current Affairs in Hindi | 28 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- करंट अफेयर्स और समसामयिक घटनाक्रम -29 March 2022 Current Affairs