26 January 2022 Current Affairs in Hindi for EXams.
26 January 2022 Current Affairs in Hindi in this post we presents News headlines but it is very very important your interview purpose. So must read..
विषय सूची
- 1 नीरज चौपड़ा को परम् विशिष्ट सेवा मेडल और पद्म भूषण से सम्मानित
- 2 गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के 18 कर्मियों को मिला पुलिस सेवा पदक
- 3 कर्णाटक इकाई के लिए कांग्रेस ने एम.बी. पाटिल को बनाया चुनाव अभियान समिति प्रमुख
- 4 हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस : 25 जनवरी
- 5 भारतीय सेना ने अतिरिक्त स्विच 1.0 ड्रोन खरीदने के लिए आइडियाफोर्ज के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
नीरज चौपड़ा को परम् विशिष्ट सेवा मेडल और पद्म भूषण से सम्मानित
केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। भारत को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। तथा साथ ही नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने की घोषणा हुई थी। वहीं, टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले देवेंद्र झांझरिया को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। केरल में कलारीपयट्टू सिखाने वाले शंकरनारायण मेनन को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
देवेंद्र झांझरिया के अलावा टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले तीन अन्य खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमोद भगत, निशानेबाजी में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली अवनी लेखरा शामिल हैं।
गणतंत्र दिवस पर आईटीबीपी के 18 कर्मियों को मिला पुलिस सेवा पदक
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अठारह कर्मियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक सहित विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से अलंकृत किया गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में फरवरी, 2018 में एक भीषण मुठभेड़ के दौरान माओवादियों का मुकाबला करने के लिए सहायक कमांडेंट अशोक कुमार, निरीक्षक सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी दिया गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में फरवरी, 2018 में एक भीषण मुठभेड़ के दौरान माओवादियों का मुकाबला करने के लिए सहायक कमांडेंट अशोक कुमार, निरीक्षक सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी दिया गया है। इस अभियान में दो वांछित माओवादी मारे गये थे और इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया था।
विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय पाल सिंह हैं, जो 1990 में एक अधिकारी के रूप में इसमें शामिल हुए थे। डीआईजी रमाकांत शर्मा और जी. सी. उपाध्याय को भी विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
कर्णाटक इकाई के लिए कांग्रेस ने एम.बी. पाटिल को बनाया चुनाव अभियान समिति प्रमुख
कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता एमबी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पाटिल को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस : 25 जनवरी
हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को पर्वतीय क्षेत्र राज्य बना था। हिमाचल प्रदेश अपना 52वें स्थापना दिवस मना रहा है . हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को राज्य का दर्जा मिला था और इस प्रकार यह पहाड़ी प्रांत भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।
भारतीय सेना ने अतिरिक्त स्विच 1.0 ड्रोन खरीदने के लिए आइडियाफोर्ज के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी निगरानी को मजबूत करने के लिए स्विच1.0 ड्रोन के अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले संस्करण को खरीदने लिए फिर से आइडियाफोर्ज के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। सेना ने पूर्व में जनवरी 2021 में मुंबई स्थित कंपनी के साथ स्विच1.0 ड्रोन की अज्ञात संख्या में आपूर्ति के लिए दो करोड़ डॉलर के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
Related Post.
- 14 January 2022 Current Affairs in Hindi | 14 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स
- 15 January 2022 Current Affairs in Hindi | 15 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स
- 16 January 2022 Current Affairs in Hindi | 16 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स
- 19 January 2022 Current Affairs in Hindi | 19 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स
- 22 January 2022 Current Affairs in Hindi | 22 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स
- 25 January 2022 Current Affairs in Hindi | 25 जनवरी करंट अफेयर्स