23 March 2022 Current Affairs in Hindi | 23 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
Q1. विश्व जल दिवस (World Water Day) कब मनाया जाता है ? और विश्व में इसे पहली बार कब मनाया गया था ?
Ans:- हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. और अगर विश्व की बात करें तो ब्राजील के रियो द जेनेरियो में ‘पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन’ साल 1992 के दिन आयोजित किया गया था। इसी दिन इस बात की घोषणा की गई थी कि हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाएगा। वहीं, 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया था। विश्व जल दिवस 2022 की थीम है ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना’ है।
Q2. दिल्ली एम्स के निदेशक कौन है जिनका कार्यकाल को बढ़ाया गया ?
Ans:- दिल्ली एम्स के निेदेशक रंदीप गुलेरिया का तीन महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। गुलेरिया का कार्यकाल 24 मार्च को कंप्लीट होने वाला था, इसके ठीक एक दिन पहले उन्हें तीन महीने का एक्सटेशन दिया गया है।
Q3. दिल्ली सरकार ने लर्निंग लाइसेंस की वैधता कितने दिनों के बढ़ाया ?
Ans:- दिल्ली सरकार के अनुसार जिन लर्निंग लाइसेंस की वैधता 31 मार्च तक समाप्त होने जा रही है, उन्हें 2 महीने यानी 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
Q4. मारुति सुज़ुकी इंडिया ने नए एमडी व सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया ?
Ans:- कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया ने 1 अप्रैल से हिसाशी टेकुची को नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। टेकुची को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। और वर्तमान में मारुति सुज़ुकी के एमडी व सीईओ केनिची आयुकावा का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म होगा।
Q5. आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के नया कप्तान कौन बना ?
Ans:- एम.एस. धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद रविंद्र जडेजा नए कप्तान होंगे .
Q6. स्टीफन विल्हाइट कौन थे जिनका 74-वर्ष की उम्र में हुआ निधन ?
Ans:- स्टीफन विल्हाइट 1987 में ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (जिफ) बनाने वाले थे जिनका हाल में निधन हो गया है। जिफ इंटरनेट पर मीम्स और चुटकुले के सबसे लोकप्रिय प्रारूपों में से एक है।
Q7. विश्व टीबी दिवस (World Tuberclosis Day)कब मनाया जाता है और 2022 का क्या थीम है ?
विश्व टीबी या तपेदिक दिवस (World TB Day) प्रत्येक साल 24 मार्च को मनाया जाता है.विश्व टीबी दिवस 2022’ की थीम ‘इनवेस्ट टू एंड टीबी. सेव लाइव्स’ (Invest to End TB. Save Lives)’ है. इसका मतलब है कि डब्ल्यूएचओ तपेदिक (टीबी) के विरुद्ध लड़ाई में संसाधनों, सहायता, देखभाल और सूचना के तत्काल निवेश का आह्वान करता है.
Related post
- 12 March 2022 Current Affairs in Hindi | 12 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 17 March 2022 Current Affairs in Hindi | 17 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 18 March 2022 Current Affairs in Hindi | 18 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 20 March 2022 Current Affairs in Hindi | 20 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 21 March 2022 Current Affairs in Hindi | 21 मार्च 2022 करंट अफेयर्स
- 22 March 2022 Current Affairs in Hindi | 22 मार्च 2022 करंट अफेयर्स