23 February 2022 Current Affairs/ Top Current affairs in Hindi.
इस post में हम 23 February 2022 Current Affairs in Hindi में समसामयिक घटनाक्रम से आधारित सामान्य ज्ञान के प्रश्न है जो मैंने विभिन्न जगहों से आपके लिए collect किया है .
Q1.रामानुजन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया ?
(a) नीना गुप्ता
(b) प्रोफेसर यादव
(c) संजय गुप्ता
(d) इनमे से कोई नहीं
Ans:-नीना गुप्ता
Hints:-कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान की गणितज्ञ प्रोफेसर नीना गुप्ता को रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार युवा गणितज्ञों को दिया जाता है।उन्हें एफाइन बीजीय ज्यामिति और कम्यूटेटिव बीजगणित में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2021 का पुरस्कार मिला।
Q2. वर्ष 2021 के लिए साहित्य अकादमी पुरुष्कार किसे दिया गया ?
(a) चंद्रभान खयाल
(b) श्रीनिवास राव
(c) दया प्रकाश सिन्हा
(d) नमिता गोखले
Ans:- चंद्रभान खयाल
Hints:-
- साहित्य अकादमी ने उर्दू में चंद्रभान खयाल को वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की।
- उन्हें यह पुरुष्कार उनके कविता-संग्रह ‘ताज़ा हवा की ताबिशें’ के लिए दिया जा रहा है.
- हर साल 24 भारतीय भाषाओं के लेखकों को प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करती है।
- पिछले साल 30 दिसंबर को हिंदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा और अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले समेत 20 भारतीय भाषाओं के लेखकों को वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की थी और शेष चार भाषाओं के लेखकों के नाम बाद में बताने की जानकारी दी थी।
- मैथिली भाषा में जगदीश प्रसाद मंडल को उनके उपन्यास ‘पंगु’के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा. मणिपुरी भाषा में डॉ. थोकचोम इबोहनवी सिंह को उनकी पुस्तक “मणिपुरीदा पुंशी वारिगी साहित्य ” और गुजराती भाषा में यज्ञेश दवे को उनके कविता संग्रह “गंध मंजूषा” के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की घोषणा की गई ।