21 March 2022 Current Affairs in Hindi | समसामयिक घटनाक्रम
We bring in 21 March 2022 Current Affairs in Hindi‘s latest updated News analysis, which will guide you always to be number one. Important points are very helpful for your Competitive Examination like as. SSC, SSC CGL.RRB.Banking etc.
Q1.भारत ने हाल ही में आर्कटिक नीति जारी की जिसका उद्देश्य क्या है ?
Ans:- भारत ने आर्कटिक नीति जारी की जिसका उद्देश्य है संसाधन संपन्न क्षेत्र के साथ देश की साझेदारी को गहरा करना .भारत और आर्कटिक: सतत विकास के लिए एक साझेदारी का निर्माण’ शीर्षक वाली नीति में छह स्तंभ – वैज्ञानिक अनुसंधान और सहयोग को मजबूत करना, जलवायु और पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक और मानव विकास, परिवहन और संपर्क, शासन और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, और आर्कटिक क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षमता निर्माण- शामिल हैं।
Q2. हाल ही में जैव प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग किसे मनोनीत किया गया ?
Ans:- भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना को उभरती जैव प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग में मनोनीत किया गया। उभरती जैव प्रौद्योगिकी पर 12 सदस्यीय राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग को राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम 2022 के तहत स्थापित किया गया है। खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसन डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो सिलिकॉन वैली के केंद्र में स्थित है और यह उनका तीसरा कार्यकाल है।
Q3. द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को किस प्रकार की सुरक्षा दी गई है ?
Ans:- फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
Q4. हाल ही में अमेरिका ने किसे अपना कोविड प्रतिक्रिया समन्वयक नियुक्त किया ?
Ans:- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के चिकित्सक आशीष झा को कोरोना वायरस महामारी पर अपना शीर्ष सलाहकार नियुक्त किया है। झा ब्राउन विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य डीन है। वह जेफरी ज़िएंट्स का स्थान लेंगे। भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर का कार्यकाल पांच अप्रैल से शुरू होगा।
Q5. हाल में मणिपुर के नए मुख्यमंत्री कौन बने है ?
Ans:- मणिपुर के नए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह बने है .
Q6. कब और किस स्थिति में एक फिल्म टैक्स-फ्री घोषित की जाती है?
Ans:- फिल्मों को टैक्स-फ्री घोषित करने के कोई तय मानक नहीं हैं और टैक्स रेवेन्यू छोड़ने का निर्णय सरकार अलग-अलग फिल्मों के आधार पर लेती है। जब एक फिल्म सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण या प्रेरणादायक विषय पर बनाई जाती है तो राज्य सरकारें और अधिक दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने के उद्देश्य से उसे टैक्स-फ्री कर देती हैं।
Q7. हाल ही में रिलायंस रिटेल ने किस कम्पनी के साथ हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया ?
Ans:- रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने पर्पल पांडा फैशन प्राइवेट लिमिटेड में 89% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जो महिलाओं के इनरवियर और लाउंजवियर के ब्रांड क्लोविया का मालिक है। रिलायंस ने द्वितीयक हिस्सेदारी खरीद और प्राथमिक निवेश के संयोजन से ₹950 करोड़ निवेश किया। क्लोविया को 2013 में पंकज वर्मानी, नेहा कांत और सुमन चौधरी ने लॉन्च किया था।
Q8. हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी आदि बनाने के लिए सुज़ुकी कम्पनी ने किस राज्य में ₹10,445 करोड़ का निवेश का लक्ष्य रखी है ?
Ans:- जापान की सुज़ुकी मोटर कॉरपोरेशन ने गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) और बीईवी बैटरी के निर्माण के लिए लगभग ₹10,445 करोड़ निवेश करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।