विषय सूची
04 February 2022 Current Affairs in Hindi
04 February 2022 Current Affairs in Hindi in this article we bring the latest News updated with very important points for your needs. In this post politics News, Bollywood News, Sports News, and tech News are very very important for examination purposes like SSC, UPSC, IBPS, Railway, and LDC exams. I think this will very helpful.
Q1. 73 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कितने लोगों को महामहिम राष्ट्रपति ने वीरता पुरुष्कार से सम्मानित किया ?
Ans:- 384
Important points:-
- गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविद ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है .इनमे 12 शौर्य चक्र, 3 सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं.
- 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार-2021, 6 व्यक्ति को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक , 16 लोगों को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 लोगों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा.
- 26 जनवरी के दिन भारत का संविधान लागू हुआ.
- 15 अगस्त 1947 को हमे आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ.
Read Also:- 3 February 2022 Current affairs in Hindi
Q2. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खेल विकास महाप्रबंधक कौन थे जिन्होंने अपने पद इस्तीफा दे दिया ?
Ans:- धीरज मल्होत्रा
Important points:-
- धीरज मल्होत्रा ने BCCI के महाप्रबन्धन के पद से इस्तीफा दे दिया . इनको फरवरी में भारत के पूर्व खिलाड़ी और चयनकर्ता सबा करीम की जगह नियुक्त किया था।
- इन्होने दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में काम किया है.
- The Board of Control for Cricket in India.
- President:- Saurav Ganguly.
- Headquarter: Mumbai.
- Established: December 1928.
04 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स
Q3. शहीद दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans:- 30 जनवरी
Important points:-
- वैसे तो देश में शहीद दिवस अलग अलग दिन मनाते है . लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के रूप में 30 जनवरी को शहीद दिवस में मनाया जाता है.
- देश की आजादी के लिए भारत मां के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुती दी थी. जिसमें से भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु भी एक हैं.
- इन तीनो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे.
- जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई.
- 21 अक्टूबर के दिन साल 1959 में केन्द्रीय पुलिस बल के जवान लद्दाख में चीनी सेना के एक एंबुश में शहीद हुए थे.
- इस कारण 21 अक्टूबर को पुलिस की ओर से शहीद दिवस मनाया जाता है. वहीं 17 नवंबर को लाला लाजपत राय की स्मृति में ओडिशा में शहीद दिवस मनाया जाता है.
- इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के दिन 19 नवंबर को भी शहीद दिवस मनाया जाता है.
Q4. वॉर रूम की शुरुआत किस सरकार ने किया ?
Ans:- दिल्ली सरकार
Explanation:-
- सभी लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने प्रत्येक जिले में वॉर रूम का गठन किया है।
- जिनका मुख्य कार्य लोगों को फोन कर यह बताना है कि उन्हें टीके की दूसरी खुराक लेना बाकी है।
- वॉर रूम के अच्छे नतीजे मिल रहे है. यह लगातार लोगों की निगरानी रखता है . वॉर रूम से हर दिन 10 हजार कॉल की जाती है।
- और उन्हें फोन किया जाता है जिन्होंने कोई टिका नहीं लिया है या फिर एक टीका लिया है उसे दूसरे टीका लेने के लिए उत्साहित किया जाता है .
Q5. एंटोनियो कोस्टा किस देश के नया प्रधानमंत्री बना ?
Ans:- पुर्तगाल
Explanation:-
- 30 जनवरी 2022 को हुए आम चुनाव में भारतीय मुल के एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल की जनता ने एक बार फिर अपने प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।
- जिसमें पुर्तगाल के सत्तारूढ़ केंद्र-वामपंथी समाजवादियों ने संसदीय बहुमत से आम चुनाव में जीत हासिल की।
- पुर्तगाल में प्रधानमंत्री की नियुक्ति गणतंत्र के राष्ट्रपति द्वारा विधायी चुनावों के बाद की जाती है।
- एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल के 119वें और वर्तमान प्रधानमंत्री के रूप में फ़िलहाल कार्यरत हैं।
- सबसे पहले उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए 26 नवंबर, 2015 को चुना गया था।
Top 10 Current Affairs
Q6. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है ?
Ans:- 04 फरवरी
Explanation:-
- कैंसर बीमारी से रोकथाम और उनके बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 4 फरवरी को ‘विश्व कैंसर दिवस’ मनाया जाता है।
- कैंसर बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिसमें शरीर में अनियंत्रित रूप कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं।
- कैंसर, मानव शरीर में कहीं भी शुरू हो सकता है।
- ये कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। कैंसर दुनियाभर में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।
Q7.बिजनेस स्कुल ने एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने अपना चेयरपर्सन किसे नियुक्त किया ?
Ans:- अलका राजा
Explanation:-
- एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने अलका राजा को एक्सएलआरआइ के सेंटर फॉर जेंडर इक्वलिटी एंड इंक्लूसिव लीडरशिप (सीजीइआइएल) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. वे पहली महिला चेयरपर्सन हैं.
- XLRI- Xavier School of Management