जाने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी , जीवन-परिचय ,जन्म, शिक्षा, राजनितिक सफर , शादी , करियर और उनकी उपलब्धियां एक दृष्टि में (Jawaharlal Nehru Biography in Hindi)
पंडित जवाहरलाल नेहरु एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा दुरदर्शी नेताथे । पंडित जवाहरलाल नेहरु भारतबर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री थे । बच्चें प्यार से चाचा नेहरु कहकर बुलाते थे, चाचा नेहरु को बच्चे बहुत प्यारे थे । भारत देश अंग्रेजों के अधीन था । पंडित जवाहरलाल नेहरु ने महात्मा गांधी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर स्वतंत्रता की लडाई में साथ दिया और अंग्रेजों के चंगुल से भारत को आजादी दिलाई । इस महापुरुष (Pandit Jawaharlal Nehru) के बारे में कुच्छ संक्षिप्त महत्वपुर्ण जानकारी:-

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय इन हिंदी
विषय सूची
पंडित जवाहरलाल नेहरू की कहानी एवं उनका परिवार
पुरा नाम (Full Name) | पंडित जवाहरलाल नेहरु |
उपनाम (Nick Name) | चाचा नेहरू, नेहरू जी |
पिता का नाम (Fathers Name) | मोतिलाल नेहरु |
माता का नाम (Mothers Name) | स्वरूप रानी नेहरु |
जन्म तिथि (Date of Birth) | 14 नवम्बर 1889 |
जन्म स्थान (Birth Place) | इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश), ब्रिटिश भारत |
पत्नी का नाम (Spouse/Wife) | कमला नेहरु |
भाई (Brother) | कोई नहीं |
बडी बहन (Elder Sister) | विजय लक्ष्मी पंडित |
छोटी बहन (Younger Sister) | कृष्णा हठीसिंग |
मृत्यू कब हुई (Date of Death) | 27 मई 1964 |
मृत्यु स्थान (Death Place) | दिल्ली , भारत |
मृत्यू का कारण (Death Reason) | दिल का दौरा (Heart Attack) |
मृत्यु के समय उम्र (Age at the time of Death) | 74 बर्ष |
स्मृति स्थल (Resting Place) | शांतिवन (दिल्ली) |
राजनितिक पार्टी (Political Party) | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बच्चे (Children) | एकमात्र ईन्दिरा गांधी |
शिक्षा (Education) | कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री |
पुरुष्कार (Awards) | भारत-रत्न |
जरूर पढ़ें : देश के युवा प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी का जीवन-चरित्र
पंडित जवाहरलाल नेहरु का जीवन परिचय – Jawaharlal Nehru Information
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में हुआ था . उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू तथा माता का नाम स्वरूपरानी नेहरू था . उनके पिता एक बैरिस्टर वकील थे और एक धनी परिवार से सबंध रखते थे . ये कश्मीरी पंडित के समुदाय से थे .
अत: वे जाति में ब्राह्मण समुदाय के थे . जवाहरलाल नेहरू तीन बहनो में एक ही भाई थे . इसलिए जवाहरलाल नेहरू का लालन-पालन बहुत ही लाड प्यार से हुआ क्योंकि तीन बहनो में एक भाई हो तो प्यार की बरसात ही होती है . मोतीलाल नेहरू की दूसरी पत्नी से इनका जन्म हुआ था .